Tuesday, October 20th, 2026

सिक्योरिटी से घिरीं कंगना ने पुरी में किए भगवान जगन्नाथ के दर्शन


अपकमिंग फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग में व्यस्त करना रनोट ब्रेक लेकर ओडिशा के पुरी जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं। वहां उन्होंने भगवान कृष्ण, उनके भाई बलराम और बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं का दर्शन किया। अपने ओडिशा दौरे का एक वीडियो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वे सिक्योरिटी से घिरी नजर आ रही हैं। कंगना ने वीडियो कैप्शन में लिखा है, हमने हमेशा कृष्ण को राधा या रुक्मणि के साथ देखा है। लेकिन पुरी जगन्नाथ में भगवान कृष्ण अपने भाई-बहन बलराम और सुभद्रा (अर्जुन की पत्नी, अभिमन्यु की मां) के साथ विराजमान हैं। उनके ह्रदय के चक्र से निकलती ऊर्जा के चलते पूरे स्थान में स्वास्थ्यप्रद और सुखदायक मिठास का अहसास होता है कंगना ने पिछले साल दिसंबर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन की इच्छा जताई थी। हालांकि, उन्हें मौका अब मिल पाया। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम वे भुनेश्वर एयरपोर्ट पहुंच गई थीं। भगवान के दर्शन के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि साल की शुरूआत में ही उन्हें महाप्रभु के दर्शन हुए हैं। इसलिए उन्हें लगता है कि यह साल उनके लिए काफी शुभ होने वाला है। रजनीश घई के निर्देशन में बन रही ‘धाकड़’ इसी साल दिवाली के मौके पर 1 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में दिव्या दत्ता और अर्जुन रामपाल की भी अहम भूमिका है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना इस फिल्म में एक इंटेलिजेंस आॅफिसर की भूमिका में नजर आएंगी। कंगना रनोट की फिल्म ‘थलाइवी’ भी इसी साल रिलीज होनी है, जो तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की जिंदगी पर बेस्ड है। ‘धाकड़’ के बाद कंगना ‘तेजस’ की शूटिंग शुरू करेंगी। वे ‘अपराजित अयोध्या’, ‘मणिकर्णिका रिटर्न्स : द लीजेंड आॅफ दिद्दा’ और कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार पर बेस्ड एक अनाम फिल्म की घोषणा भी कर चुकी हैं। उनके प्रोडक्शन की एक अन्य फिल्म में उन्हें इंदिरा गांधी की भूमिका में देखा जाएगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय